फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में मुख्तार अंसारी गिरोह के दो सहित नौ बदमाशों को डीएम ने किया जिलाबदर

Fri, 01 Jan 2021 09:16 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
court Order
विज्ञापन

मऊ के जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मुख्तार गिरोह से संबंध रखने वाले दो अपराधियों सहित विभिन्न मामलों में नामजद नौ बदमाशों को जिलाबदर किया है। डीएम ने एसपी की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट में सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया।  

विज्ञापन


जिला बदर किए गए बदमाशों में मुख्तार अंसारी गिरोह के अजीत सिंह मुहम्म्दाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी है। इसी क्रम में कोपागंज के कसारा गांव निवासी प्रभात राय उर्फ बंटी शामिल है। दोनों को जिलाधिकारी ने छह माह के लिए जिलाबदर घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

इसके अलावा मधुबन थाना क्षेत्र के जरलहवा देवारा धर्मपुर गांव निवासी रमेश यादव को दो माह के लिए, चिरैयाकोट थाने के असलपुर गांव निवासी गौरव सिंह को चार माह के लिए, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के महरूपुर गांव निवासी मुन्ना उर्फ आबिद तथा कोपागंज थाने के इंदारा करीबमाद गांव निवासी फूलना उर्फ अतहर को तीन तीन माह के लिए, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी प्रशांत पांडेय उर्फ जुगनू को छह माह के लिए , सरायलखंसी थाने के हसनपुर निवासी जगदीश यादव को छह माह के लिए,  दोहरीघाट थाने के तारपुर निवासी सच्चिदानंद चौहान को छह माह के लिए जिलाबदर घोषित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें