फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी अस्पताल चलवाएं ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने आईएमएस बीएचयू के निदेशक, अन्य सरकारी अस्पतालों के सीएमएस, एसआईसी और आईएमए, नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों से जनहित में सभी ओपीडी को चलवाने की अपील की है। ताकि मरीजों को किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल के प्रबंधकों से यह भी कहा है कि फीस में किसी तरह की कोई वृद्धि न करें। अपने एक पत्र में जिलाधिकारी ने ऐसे अस्पताल, जहां पर आईसीयू, वेंटिलेटर सहित अन्य सुविधाएं हैं, उसका लाभ मरीजों को दिया जाए। साथ ही, अगर कोई कोरोना का संदिग्ध मरीज आता है तो उसे तत्काल बीएचयू, ईएसआई हॉस्पिटल और दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अस्पताल में इलाज कराने वाले किसी व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो जब तक डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी की रिपोर्ट न आ जाए, तब तक अस्पताल का संचालन रोक दें। साथ ही समय-समय पर हॉस्पिटल में सैनिटाइजेशन के साथ ही मरीजों के संपर्क में आने वाले कर्मियों को मास्क, ग्लब्स और पीपीई किट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें