फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ग्राम प्रधान व सचिव पर 11 लाख के गबन का आरोप, नोटिस जारी, DM ने की कार्रवाई; गठित की थी टीम

Mon, 08 Apr 2024 11:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने गांव के अधूरे कार्यों को पूरा दिखाकर सरकारी पैसे का गबन किया है। डीएम ने इसकी जांच तीन सदस्यीय टीम से कराई है।
विज्ञापन
डीएम एस. राजलिंगम - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चिरईगांव ग्राम पंचायत सरैंयां के ग्राम प्रधान रामफेर व ग्राम सचिव कमलेश बहादुर गौड़ के खिलाफ डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर एडीओ पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने 11,08,696 के रिकवरी का नोटिस जारी किया है। इन दोनों ने विकास कार्यों के लिए आए रुपयों का गबन कर लिया। 

विज्ञापन


अधूरे कार्यों को पूरा दिखाकर रुपये निकाल लिए गए। गांव के ही फागू व संजय कुमार ने ग्राम पंचायत में 2015 से 2022 तक शासन से प्राप्त धन के सापेक्ष कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता व रुपयों के गबन की शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। 

शिकायती पत्र के आधार पर सात बिंदुओं पर जांच की गई। सामने आया कि कुछ अधूरे काम को पूर्ण दिखाकर, पूरा पैसा निकाल लिया गया है। ग्राम प्रधान व सचिव को धनराशि जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें