फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: होली में खपाने के लिए गांव में धधक रहीं थी शराब की भट्ठियां, डीएम और एसपी ने तोड़ा 

Thu, 25 Mar 2021 11:10 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
शराब की भट्ठियां देखते डीएम, एसपी समेत पुलिस व आबकारी की टीम।
विज्ञापन

आगामी दिनों में पड़ने वाले होली पर्व और इसके बाद पंचायत चुनाव को देखते हुए गांवों में अवैध शराब की भट्ठियां तेजी से चल रही हैं। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ में खुद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले बृहस्पतिवार को निकले। देवरांचल में शराब की भट्ठियां धधकती दिखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद भट्ठियों को तोड़ने में जुट गए। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव और होली पर्व को देखते हुए शासन से अवैध शराब और कारोबार में लिप्त लोगों पर लगाम लगाने का आदेश जारी है। इस आदेश के क्रम में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले देवरांचल पहुंचे। हालांकि दोनों अधिकारियों के साथ जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद, सीओ मधुबन अमित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मधुबन मय पुलिस बल मौजूद थे। अधिकारियों की गाड़ी जैसे ही मधुबन के देवरांचल स्थित बिशुनपुर गांव पहुंची। यहां अवैध रूप से शराब बन रही थी। इसके अलावा जमीन में बड़े बड़े ड्रम भी गाड़े गए थे। अधिकारियों ने पहले खुद भट्ठियों को तोड़ना शुरू किया। इसके बाद मौजूद पुलिसकर्मी भी जुट गए। 

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने की दो भट्ठियां मिलीं। इसके अलावा एक नई भट्ठी स्थापित करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। मौके पर शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाले उपकरण भी मिले। करीब 1100 लीटर लहन नष्ट की गई। कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने जिला आबकारी अधिकारी को जांच कर संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें