फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: जिलाधिकारी और सीडीओ ने पैदल पार किया हमीद सेतु, निकले थे कामों का जायजा लेने

Sun, 17 Nov 2019 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
पैदल पुर पार करते जिलाधिकारी और सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सुहवल में हमीद सेतु की मरम्मत का काम रविवार को भी जारी रहा। इस दौरान आम हो या खास सभी लोगों को पैदल पुल पार करना पड़ रहा है। इसी दौरान डीएम ने भी पैदल चलकर पुल पार किया। वहीं पाबंदी के चलते राहगीरों को तमाम तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासन के द्वारा अभी तक नाव की व्यवस्था न होने से लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन


पुल के पूर्वी तरफ के स्पैन के ज्वाइंटर में पड़ी दरार एवं रोलर बेयरिंग को सफलतापूर्वक शिफ्ट कर दिया गया। मरम्मत में लगे इंजीनियरों की टीम ने सेतु के पश्चिमी तरफ स्पैन के लिफ्टिंग का काम शुरू कर बेयरिंग को निकालना शुरू कर दिया है। फिलहाल अभी बाइकों, साइकिल एवं पैदल राहगीरों के ऊपर प्रतिबंध न लगाने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य एवं सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने भी पुल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान इन अधिकारियों ने भी पुल के दोनों छोर पर पैदल ही भ्रमण किया। इधर काम में लगे इंजीनियरों के मुताबिक मंगलवार तक मरम्मत का काम पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें