पुलिस की सूचना पर पहुंचे अंजुला के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि पहली शादी की बात छुपाकर अनुराग ने दूसरी शादी की। शादी के समय सामर्थ्य अनुसार पर्याप्त दहेज दिया गया था, बावजूद उनकी बहन को अनुराग प्रताड़ित करता था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू की मोर्चरी में रखवाया गया है। अनुराग, उसकी मां और भाई पुलिस की निगरानी में अपने घर पर हैं। जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।