फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीरेका गेस्ट हाउस में खुलेगा अस्थायी पीएमओ-सीएमओ

Thu, 20 Oct 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विज्ञापन
24 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर डीरेका गेस्ट हाउस में अस्थायी प्रधानमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री कार्यालय खोला जाएगा। दोनों कार्यालय हाटलाइन से जुड़े रहेंगे। यहां फैक्स, इंटरनेट और कंप्यूटर आदि की पूरी व्यवस्था होगी। कार्यक्रम स्थल पर 20 एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।


बुधवार को कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने पीएम के आगमन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि बाबतपुर एयरपोर्ट से डीरेका तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। मजबूती और सुरक्षा के दृष्टि से मंच और बैरिकेडिंग की जाए। पीडब्ल्यूडी अपने अभियंता को मौके पर तैनात करे। विद्युत सुरक्षा अधिकारी खुद मौके पर रहकर वायरिंग आदि सभी कार्य कराएं। चौकाघाट-मकबूल आलम रोड पर खुदाई न करने तथा चौकाघाट फ्लाईओवर के आसपास के गड्ढे पाटकर ब्यू कटर लगाने के निर्देश दिए। सीएमओ से मेडिकल टीमों को एंबुलेंस और आवश्यक दवाओं के साथ मौके पर मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



डीरेका व आसपास की बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन एक-दो दिन में कर लिया जाए। डीरेका गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को सूची तैयार कर उन्हें फोटो पहचान पत्र जारी करें। 21 से 24 अक्तूबर तक डीरेका गेस्ट हाउस के कक्ष किसी को भी आवंटित न किए जाएं। बाबतपुर एयरपोर्ट के दोनों गेट पर एक-एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर जनता के बीच सादी वर्दी में भी सुरक्षा कर्मी तैनात होंगे। आईजी एसके भगत, डीआईजी संजीव गुप्ता, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी नितिन तिवारी सहित अन्य विभागीय अफसर मौजूद रहे।


डीरेका मैदान पर तैयारियां तेज करने के साथ ही बुधवार को डीरेका गेस्ट हाउस में साफ-सफाई कराई गई और पर्दे बदले गए। गेस्ट हाउस में पीएम के विश्राम कक्ष को भी संवारा जा रहा है। पीएम वाराणसी प्रवास के दौरान डीरेका गेस्ट हाउस में ही विश्राम करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए गेस्ट हाउस के अतिविशिष्ट कक्ष कमरा नंबर 13 को सजाया-संवारा जा रहा है। जिस हाल में पीएम काशी के संभ्रांत लोगों से मिलेंगे, उसके झूमर, लाइटिंग, कुर्सियां, सोफे आदि ठीक कराए जा रहे हैं। वहीं डीरेका मैदान पर सुरक्षा का ले आउट प्लान बनाकर उसके अनुरूप तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को जारी ले आउट प्लान के मुताबिक डी एरिया के बाद एक पृथक बैरिकेडिंग की जाएगी, जो आम जनता और वीआईपी को अलग करेगी। मंच के दाहिनी तरफ एक अनावरण मंच बनेगा, जिस पर सभी परियोजनाओं के शिलापट्ट लगे रहेंगे। बाईं तरफ के मंच से लोक गायिका मालिनी अवस्थी और भोजपुरी गायक-अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन



पीएम के आगमन के मद्देनजर नगर निगम ने साफ-सफाई के अलावा अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। पीएम के निर्धारित रूट को चमकाने की तैयारी है। बुधवार को लहरतारा पुल पर महीनों से जमी धूल की सफाई शुरू कराई गई। भेलूपुर के जोनल अधिकारी अतुल यादव ने बताया कि डीएलडब्ल्यू से नरिया तक चलाए गए अभियान में सुंदरपुर फल मंडी और सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध ढंग से काबिज लोगों को हटाया गया। गुमटियों को तोड़ दिया गया। होर्डिंग्स-बैनर भी हटाए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि बाबतपुर से सर्किट हाउस, चेतगंज, ककरमत्ता, डीरेका, मंडुवाडीह आदि इलाकों में 24 से पहले अतिक्रमण को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें