फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली:इत्ते करोड़ का पटाखा दगा गए बनारसी!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के दिन रविवार को अंतिम समय तक पटाखों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। हर कोई अपनी क्षमतानुसार पटाखों की खरीदारी में जुटा रहा। शहर के चिह्नित 18 स्थानों पर पटाखे की अस्थायी दुकानें देर शाम तक अधिकतर खाली हो गईं। वहीं, शहर के अन्य इलाकों में पटाखा की दुकानों से खरीदारी होती रही। व्यापारियों के अनुसार 50 करोड़ से अधिक पटाखा का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

उधर, लहरतारा के महेशपुर स्थित पटाखा के सबसे बड़े गोदाम से पिछले दस दिनों से थोक और फुटकर में लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। शाम को भी आसपास के लोगों ने गोदाम से पटाखा खरीदे। शहर के बेनिया, नाटी इमली, लंका, सुंदरपुर बृजइंक्लेव कॉलोनी, नदेसर, पांडेयपुर, भोजूबीर, अर्दली बाजार, शिवपुर में अस्थाई दुकानें अधिकतर शाम तक खाली हो गईं। सुबह से लेकर दोपहर तक यहां युवाओं, बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। लंका में अस्थाई पटाखा की दुकान लगाने वाले मुन्ना सोनकर, पंकज सोनकर ने बताया कि सबसे अधिक मुर्गा छाप, रॉकेट, बीड़ी बम, अनार, चरखी, फूलझड़ी, पॉप की बिक्री रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें