फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में वो खाना खाकर सोया, सुबह परिजनों को मिली राख

Fri, 07 Feb 2020 12:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के लखमनपुर डिहवां गांव में बृहस्पतिवार की रात रिहायशी झोपड़ी में सो रहे 75 साल के दिव्यांग दधिबल राजभर की जिंदा जलने से मृत्यु हो गई। आग इतनी भयानक थी कि उनका पूरा शरीर जलकर राख हो गया और घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। परिवार वालों के मुताबिक रोज की तरह बीती रात दधिबल राजभर खाना खाने के बाद सो रहे थे।

विज्ञापन


वह चलने -फिरने में भी असमर्थ थे। भोर में जब घर की महिलाएं घर से बाहर निकलीं तो आग देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोग आग बुझाने लगे और हर तरफ दधिबल राजभर की तलाश करने लगे, लेकिन उनका कहीं कोई पता नही चला। सुबह उजाला होने पर आग के ढेर में सिर और कंकाल दिखाई दिया।

घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव के बचे हुए अंश थाने ले आई। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। लोगों का अनुमान है कि रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने हो सकता हो कि अलाव जलाया हो और इसकी चिंगारी से आग लगी होगी। मृतक के दो पुत्र हैं, जो मुंबई में रहते हैं। परिवार वालों का रो -रो कर बुरा हाल है। घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य बगल में सो रहे थे। घटना के बाद पत्नी बासमती देवी पुत्री गिरजा देवी बार -बार अचेत हो जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें