फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा डॉ. सुदामा पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों पंखुडी श्रीवास्तव, रंजीत निगम, हार्दिक मौर्या, सूरज वर्मा, निधि प्रजापति और तनु केशरी ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया, जबकि रंजीत निगम ने शिव तांडव श्लोक की प्रस्तुति दी। मुगलसराय के दिव्यांग बच्चों ने मां तेरी अंगुली पकड़ के चला गीत पर नृत्य किया। समर्पित वेलफेयर सोसाइटी, वाराणसी की छात्रा दीपा साहनी एवं विमलेश निषाद ने गीत और भाषण प्रस्तुत किए। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें