बुधवार को देर शाम भी वह सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री कर बाजार से घर लौटी। घर पर परिवार के लोग नहीं थे। वह रात में अकेले घर पर सो गई। इस बीच गुरुवार सुबह में अज्ञात लोगों ने घर पहुंच कर युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
वह लहूलुहान हाल में घर में ही पड़ी रही। सुबह साढ़े छह बजे के करीब युवती का भाई घर पहुंचा तो खून से लथपथ देख तुरंत उसे लेकर कोन पीएचसी पहुंचा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोन थाना प्रभारी अरविंद यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।