फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक दिया-

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से मारपीट की, फिर तीन तलाक देकर निकाला
विज्ञापन

महिला के भाई की तहरीर पर आरोपी समेत तीन पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
करमा (सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र के पगिया गांव में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट के मामले में देवर और देवरानी को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी सरफराज ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी शमीम के साथ हुई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह शमीम, उसके भाई मुस्तकीन, मुस्तकीन की पत्नी ने उसकी बहन और बहन के बच्चों की पिटाई कर दी। इसके बाद शमीम ने तीन बार तलाक बोलकर उसकी बहन को बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। बहन से फोन के जरिये जानकारी मिलने पर सरफराज ने करमा आकर पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में मारपीट और तलाक का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें