फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: मंडलीय अस्पताल में अब एआई आधारित मशीनों से होगा इलाज, पूर्वांचल के मरीजों को होगा बड़ा फायदा

Fri, 31 Oct 2025 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में अब एआई आधारित मशीनों से इलाज होगा। यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ऑपरेशन थियेटर को भी आधुनिक बनाया जा रहा है।  
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलीय अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं को उन्नत किया जा रहा है। यहां विभागों में कई मशीनें एआई सिस्टम पर अपग्रेड की जा रही है। वहीं, कई नई मशीनें भी लगवाई जा रही हैं। इससे पूर्वांचल के चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र के मरीजों को बड़ा फायदा होगा। उन्हें इलाज के लिए बीएचयू या अन्य निजी अस्पतालों में नहीं भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन


अस्पताल के एसआईसी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पैथोलॉजी विभाग में हार्मोनल जांच के लिए आर्किटेक्ट मशीन, ब्लड गैस एनालिसीस के लिए एबीजी मशीन और बॉडी फ्लूइड एनालिसिस के लिए एनालाइजर मशीन लगाई जा रही हैं। इन उपकरणों के आने से रिपोर्ट की सटीकता और समय पर निदान में बड़ा सुधार होगा।

डेंटल विभाग में आरवीजी मशीन, ओपीजी मशीन और उन्नत दंत उपचार उपकरण लगाए जा रहे हैं। नेत्र विभाग में नॉन-कॉन्टेक्ट टोनोमीटर, फंडस कैमरा, ए एंड बी स्कैन और विभिन्न प्रकार के आधुनिक माइक्रोस्कोप लगाए जा रहे हैं। आधुनिक माइक्रोस्कोप लगने से लेप्रोस्काेपिक सर्जरी आसानी से हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बृजेश ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर को भी पूरी तरह आधुनिक बनाया जा रहा है। इसमें कंप्लीट लेप्रोस्कोपी सेट और एआई युक्त एनेस्थेसिया वर्क स्टेशन शामिल हैं, जो सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को अधिक सुरक्षा देंगे। ऑर्थोपेडिक विभाग में सी-आर्म मशीन का नवीनतम संस्करण, रेजियोट्रोराल्यूरोन्ट आर्थोपेडिक ओटी टेबल तथा अन्य अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। 

ईएनटी विभाग में ऑटो एंडोस्कोप विथ एचडी मॉनिटर, ईएनटी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप विथ एचडी मॉनिटर और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा पांच टेक्सला एमआरआई मशीन, डिजिटल एक्स-रे मशीन, दो अतिरिक्त एंबुलेंस, शक्तिशाली जनरेटर सेट मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें