फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में गोता लगा श्रद्धालुओं ने तोड़ा मौन व्रत

Tue, 09 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए सोमवार को गंगा तटों पर आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। घाट की सीढ़ियों, मढ़ियों पर दीपदान हुआ।
विज्ञापन

 किसी ने गंगा की पूजा की तो किसी ने मनोरथ पूरे होने की खुशी में बाजेगाजे के साथ आरपार की माला चढ़ाई। गंगा के दोनों किनारों पर स्नान-दान के लिए उमड़ी भीड़ मेला के रूप में तब्दील नजर आई।
लोगों ने मौन होकर गंगा में डुबकी लगाई। तटों पर जगह-जगह समूहों में महिलाएं मंगल गीत भी गाती रहीं। इस दौरान स्नानार्थियों ने पुण्य के लिए गरीबों को अन्न और वस्त्र का दान भी किया।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए सोमवार को देश के कोने-कोने से श्रद्धालु काशी पहुंचे। रविवार की रात 12 बजे के बाद ही गोदौलिया-दशाश्वमेध जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया गया था।
भीड़ को देखते हुए मैदागिन से गोदौलिया मार्ग पर चार पाहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इसी तरह सोनारपुरा से भी गोदौलिया की ओर वाहनों को बढ़ने नहीं दिया गया। गिरजाघर से आगे रिक्शा, टेंपो भी नहीं बढ़ने दिए गए।
घाटों की सीढ़ियों, फर्शों के अलावा चितरंजन पार्क में डेरा जमाए श्रद्धालुओं ने भोर से ही डुबकी लगानी शुरू कर दी। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रद्धालु गंगा तटों की ओर बढ़ते रहे। सुबह छह बजे तक घाट की ओर जाने वाली सड़कों पर सिर्फ पैदल श्रद्धालुओं का ही रेला चलता नजर आया।
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट, पंचगंगा घाट, गाय घाट, प्रह्लाद घाट और अस्सी घाट पर खचाखच भीड़ रही। बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गंगा उस पार भी डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें