फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था की गड़बड़ियां होंगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की समस्याओं को दूर कर बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में सभासदों और विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने और बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान करने पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

बैठक में सभासदों ने कहा कि नगर क्षेत्र में काफी समय से तार व पोल नहीं बदले गए हैं, जिससे तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। जो लगातार टूट कर गिरते रहते हैं। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। वहीं मुख्य मार्ग और कोतवाली रोड पर सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी गई लेकिन बीच सड़क से खंभों को नहीं हटाया गया। जिसस दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भादी फीडर का क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण यहां रोजाना बिजली की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ता है। बिजली निगम के अधिकारियों ने पूरे नगर के जर्जर तार और पोल को बहुत जल्द ही बदलने का आश्वासन दिया। मुख्य मार्ग और कोतवाली रोड पर सड़क के बीच लगे पोल का भी हटाकर किनारे नया पोल लगाने का निर्णय लिया गया। एक्सईएन राम नरेश ने कहा कि बजट के अभाव में पोल हटाने और जर्जर तारों को बदलने का कार्य नहीं हो पाया है। इस पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। एसडीओ रोशन जमीर ने बताया कि भारत सरकार की रिवेंट योजना के तहत क्षेत्र के लिए नए सिरे से कार्ययोजना तैयार की जा रही है। नगर में अंडरग्राउंड केबिल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें