फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी को बनाऊंगी आदर्श जिला पंचायत

Fri, 15 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी को आदर्श जिला पंचायत बनाने के वायदे के साथ इंजीनियर अपराजिता सोनकर ने गुरुवार को 14वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। शपथ ग्रहण के बाद अपराजिता ने कहा कि जिला पंचायत को आधुनिक तकनीक से लैस करना और जनसुझावों के आधार पर विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों के विकास के लिए जल्द ही वाट्सएप नंबर और ई-मेल जारी किए जाएंगे। इनके जरिये सभी जिला पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों के साथ विकास कार्यों के प्रस्ताव भेज सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले जिलाधिकारी राजमणि यादव ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने 24 सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। फिर कुछ देर बाद पहुंचे 21 और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष समेत कुल 45 सदस्यों ने शपथ ली जबकि तीन सदस्य समारोह में न आ पाने के चलते शपथ नहीं ले पाए।
दोपहर बाद हुई आमसभा की पहली बैठक में छह कमेटियों का गठन करने की संस्तुति हुई। गांवों में सड़क, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर बल दिया गया। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य हों, यह जरूरी है। इंजीनियर के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने जाने का असर गांवों के विकास में दिखाई देगा। गांवों के विकास में एक नई तेजी आएगी। सपा जिलाध्यक्ष सतीश फौजी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि जिला पंचायत की नई टीम विकास कार्यों से अपनी अलग पहचान बनाएगी। समारोह में सुबह 11:10 बजे अध्यक्ष और फिर सदस्यों ने शपथ ली। इस बीच, 11:17 बजे कुछ सेकेंड के लिए बिजली गुल होने से थोड़ी अव्यवस्था हुई। अतिथियों का स्वागत जिला पंचायत के अभियंता आरके सिंह राणा ने किया। संचालन अपर मुख्य अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान विधायक महेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी, विजय जायसवाल, आशुतोष सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें