सोनभद्र जिले के बभनी ब्लॉक के जरहां वार्ड से निर्वाचित भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य रामविचार गोंड़ भी 25 जून से लापता हैं। बीजपुर थाना प्रभारी देवतानंद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की तहरीर के आधार बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव निवासी दिवाकर चौबे और उसके एक अन्य साथी के विरुद्ध अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
पुत्र ने बीजपुर थाने तहरीर दी थी, जिसके आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस लापता जिला पंचायत सदस्य की तलाश में जुटी थी। इस बीच मंगलवार को रामविचार गोंड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। इसमें वह खुद को सुरक्षित बताते हुए अपनी मर्जी से दर्शन-पूजन के लिए आने की बात कह रहा है। हालांकि यह नहीं बताया कि उसके साथ कौन है और वह दर्शन के लिए कहां गए है।
बृहस्पतिवार को इस मामले में नया मोड़ आ गया। रामविचार गोंड़ के पुत्र शिवलाल ने पुलिस को नई तहरीर देते हुए पिता के अपहरण का आरोप लगाया। बताया कि उसके पिता का अपहरण किया गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किसी मोबाइल की दुकान में बैठाकर जबरदस्ती उनसे खुद के सुरक्षित होने की बात कहलाया जा रहा है।