फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पर्चा नहीं मिलने के आरोप पर जिलाधिकारी ने कहा, कोई लिखित में शिकायत नहीं कर रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर जिले में जोड़-तोड़ और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति शुरू हो गई है। पांच जुलाई को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी दल बिसात बिछाने में लग गए हैं। वहीं सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव का कहना है कि सपा के प्रत्याशियों को पर्चा नहीं खरीदने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव का कहना है कि सभी ब्लाकों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के प्रत्याशियों को पर्चा नहीं खरीदने दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जितने लोग पर्चा खरीद पाएंगे उनको ही चुनाव लड़वाया जाएगा। रामधारी यादव ने कहा कि बिरनो और रेवतीपुर में सपा के प्रत्याशियों को पर्चा नहीं खरीदने दिया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर बिरनो ब्लाक पर आकर बैठा हूं। वहीं ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि लोग सिर्फ मौखिक शिकायत कर रहे हैं। मेरे पास अभी तक किसी का कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी शिकायतों के आधार पर अधिकारियों से बात कर रहा हूं और कहीं से कोई ऐसी शिकायत नहीं मिली। किसी भी ब्लाक पर किसी को भी पर्चा खरीदने से नहीं रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, अभी जिला पंचायत चुनाव गुजरा है, पूरे जिला ने देखा जो निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से बीत गया। उस चुनाव में किसी को भी पर्चा खरीदने में कोई परेशानी आई। यह चुनाव भी साफ-सुथरा होगा। मैं चुनाव का निर्वाचन अधिकारी हूं, सभी के लिए दरवाजा खुला है कोई भी आकर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को नामांकन के दिन भी दो घंटे पर्च बिकेंगे। जो आज पर्चा नहीं ले पाए वो अपने ब्लाक से पर्चा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें