फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गुहार: साहब मजदूर हैं, बिजली का बिल डेढ़ लाख आ गया; डीएम ने एसडीओ को दी हिदायत

Sun, 08 Sep 2024 03:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला ने कहा कि साहब मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं। बिजली का बिल डेढ़ लाख आ गया। इस पर डीएम ने एसडीओ को बिल ठीक कराने की हिदायत दी। 
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पिंडरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बाबतपुर की महिला फरियादी हेमा ने कहा कि साहब मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। बिजली का बिल प्रतिमाह 10 हजार रुपये आ रहा है। डेढ़ लाख का बिल मिलने से परेशान हैं। इस पर डीएम ने एसडीओ को बिल ठीक करने की हिदायत दी। इस दौरान कुल 113 में से 9 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण किया। बाकी बचे पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा।

विज्ञापन


अजईपुर के कमलेश मौर्य ने आरोप लगाया कि मेरे एक पुत्र को इलाहाबाद मेडिकल कालेज में एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने तथा दूसरे पुत्र को बीएचयू में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर असवालपुर निवासी युवक ने साढ़े 15 लाख रुपये हड़प लिए। जिसपर एसीपी पिंडरा को जांच दी गई।

ताड़ी के रामजियावन गुप्ता ने 8वीं बार प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि सिसवा रामपुर गांव में दूसरे गांव के अपात्र व्यक्ति को ग्राम सभा की जमीन पट्टा पर दी गई। जिसपर बीडीओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। नोनियापुर अनेई की सुनीता और जितना ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2020 को भूमि आवंटित हुई थी। लेकिन आज तक कब्जा नही मिल पाया। जिसपर राजस्व निरीक्षक को कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

 
राजस्व व जमीन प्रकरण का निस्तारण मौके पर जाकर करें
डीएम ने कहा कि राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण के लिए मौके पर जाकर जांच करें। मौके पर शिकायतकर्ता और उपस्थिति लोगों के हस्ताक्षर कराएं और फोटो कराएं। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि के साथ शिकायत निस्तारण करें। कानूनगो, लेखपाल व पुलिस की संयुक्त टीम से स्थलीय निरीक्षण, सत्यापन कर एक हफ्ते के अंदर निस्तारण करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें