शहर कोतवाली पुलिस ने एक महिला ने जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और सपा नेता के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं, इस मामले में आरोपी अधिवक्ता द्वारा पीड़िता पर फोटो एडिट करके ब्लैकमेल सहित अन्य आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र बहादूर पाल जो कि चकमेंहदी थाना सरायलंखसी का निवासी है। उससे उसकी पहचान उसके विपक्षी वकील के रूप में हुई थी, जहां बातचीत शुरू होने पर उसके द्वारा उसे अपने यहां मुंशी की नौकरी दी गई।
आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी द्वारा मेरा शारीरिक शोषण किया जाने लगा। एक दिन जब वह ड्यूटी करने के बाद अपने घर जा रही थी तभी आरोपी वकील अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर आया और उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। जहां उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि आरोपी उसे लखनऊ स्थित अपने घर ले गया, यहां भी उसने उसके साथ दुबारा दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी द्वारा उसका वीडियो भी बना लिया गया, जिसके बाद वह बीते एक साल से उसे ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता आ रहा है। अब उसके द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
वहीं, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. का कहना है कि वादी की तहरीर पर अधिवक्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस को आरोपी अधिवक्ता की ओर से भी महिला पर फोटो एडिट कर उसे ब्लैक मेल करने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।