फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी के चार्टर पदाधिकारियों का सम्मान

विज्ञापन
मलदहिया स्टेट एक होटल में रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से स्थापना दिवस पर केक काटते सदस्य।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट 3120 के अग्रणी क्लबों में शामिल रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की 41वीं चार्टर नाइट और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक विजिट रविवार को मलदहिया स्थित एक होटल में हुआ। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब के वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल वास्तव में यूनाइट फॉर गुड की भावना को धरातल पर साकार कर रहा है। क्लब ने स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नेत्र चिकित्सा, ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित किया है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने विशेष रूप से क्लब के गिफ्ट ऑफ आई ग्लोबल ग्रांट प्रोजेक्ट की प्रशंसा की। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश भाटिया ने बीते साल के साथ ही आगामी योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया। बताया कि क्लब ने सात शिविर लगाकर 128 मोतियाबिंद रोगियों की आंखों का ऑपरेशन करवाया। इस दौरान क्लब के 41 वर्षों की यात्रा का सजीव वर्णन वरिष्ठ रोटेरियंस प्रदीप अग्रवाल एवं अनिल बजाज ने किया। क्लब के चार्टर सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों, वरिष्ठ रोटेरियंस और दानदाताओं का सम्मान हुआ। इस मौके पर क्लब के सचिव सतीश बजाज, संयोजन अनिल जाजोदिया, रोहित पाठक, चंद्र प्रकाश सिंह, विवेक अग्रवाल, संतोष सोनी, राहुल मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें