फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बनाया बाढ़ कंट्रोल रूम, मोटरबोट व नाव का भी हुआ इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा नदी में बाढ़ के कारण तटवर्ती इलाकों में वरुणा नदी के किनारे कई स्थानों पर मकान पानी से घिर गए हैं। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि जिले भर में 62 बाढ़ चौकियों को चिह्नित किया गया है। शनिवार की देर शाम तक नौ बाढ़ चौकियों पर बाढ़ प्रभावित 738 लोगों को आश्रय दिया गया है। बाढ़ के मद्देनजर विभागों के कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सरैयां में 121 व्यक्ति, गोपी राधा इंटर कॉलेज में 20 व्यक्ति, मदरसा सरैयां में 77 व्यक्ति, मदरसा सरैया (द्वितीय) में 50 व्यक्ति, प्राथमिक विद्यालय ढेलवरिया में 85 व्यक्ति, माता प्रसाद प्राथमिक विद्यालय बड़ी बाजार में 80 व्यक्ति, नवयुग विद्या मंदिर, ढेलवरियां में 40 व्यक्ति, बड़ादेव मंदिर ढेलवरिया में 250 व्यक्ति तथा गोयनका संस्कृत महाविद्यालय भदैनी में 15 व्यक्ति आश्रय लिए हुए हैं। बाढ़ राहत केंद्रों पर खाद्य सामग्री, तिरपाल और पशुओं के चारे का इंतजाम किया गया है।
बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण में कर दी गई है। इसके साथ ही बाढ़ कंट्रोल रूम में पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार 03 मोटर बोट तथा 15 नावों की व्यवस्था की गई है। मोटर बोट एवं नाव की व्यवस्था के लिए राजेन्द्र कन्नौजिया, राजस्व निरीक्षक मोबाइल नंबर 9415620341 को प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें