फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रूम मेट के छुट्टी पर जाने के गम में छात्रा ने दो मंजिला गर्ल्स हास्टल की छत से कूदकर दी जान

विज्ञापन
लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में बिती रात एक गर्ल्स हास्टल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों
विज्ञापन
धन्नीपुर गांव में स्नेहदीप गर्ल्स हॉस्टल की घटना, पुलिस ने कमरे से बरामद किया सुसाइड नोट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहता। थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव में स्नेहदीप गर्ल्स हॉस्टल की दो मंजिला छत से कूदकर छात्रा अनामिका एक्का (18) ने रविवार रात खुदकुशी कर ली। कमरे से बरामद हैंड पर्स से एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला। रूम मेट के छुट्टी पर जाने और उसकी याद में अनामिका ने खौफनाक कदम उठाया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वॉड ने भी छानबीन की है।
ओडिशा के राउरकेला की रहने वाली अनामिका क्षेत्र के धन्नीपुर स्नेहदीप गर्ल्स हॉस्टल में रहकर चांदपुर के कॉलेज से बारहवीं की पढ़ाई कर रही थी। रविवार रात वह हॉस्टल के पीछे की छत से अचानक नीचे गिर गई। हॉस्टल की वार्डन उसे तत्काल सेंट मैरी अस्पताल, कोरौता गोपालपुर ले गईं। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान अनामिका की मौत हो गई। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को शिवपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि गर्ल्स हास्टल में जिस कमरे में अनामिका रहती थी, उसकी जांच की गई। छात्रा के कमरे से एक छोटा बैग और कुछ किताबें जांच के लिए ली गई हैं। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि उसकी रूम मेट 15 सितंबर को अपने घर गईं। जल्दी लौटने की बात कहकर गई थी, लेकिन वह नहीं लौटी। उसका नंबर भी बंद है। उसके बिना वह जिंदा नहीं रह सकती और यह कदम उठा रही है। एसीपी के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्य का संकलन किया है। हास्टल के वार्डेन से भी अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

अनामिका के पिता बेनीड एक्का ने पुलिस को बताया कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। बताया कि बड़ी बेटी इस्टला एक्का भी इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर चुकी है। कुछ दिन पहले ही बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी और उसने घर आने की बात भी कहीं थी। परीक्षा के बाद उसे घर आना था। थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें