फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी से चंदौली की दूरी हुई कम, टांडा कला पीपा पुल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से चंदौली जिले को जोड़ने वाले गंगा में बने पीपा पुल से बृहस्पतिवार को आवागमन शुरू हो गया। अब मार्कंडेय महादेव कैथी से चंदौली जाने में कम दूरी तय करना पड़ेगा। पुल बनने से करीब दस हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव कैथी के पास गंगा में पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल बनाया गया है। बृहस्पतिवार से आवागमन शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मार्कंडेय महादेव के कैथी घाट पर दो वर्ष पहले चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पीपा पुल का लोकार्पण किया था। हर साल बरसात के पहले पुल को हटा दिया जाता है और नवंबर में इसे चालू किया जाता है। यह कार्य 15 नवंबर तक हो जाता था, लेकिन इस साल पुल बनाने में विलंब हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें