बीएचयू की योजना टीच फॉर बीएचयू के तहत पंजीकृत अध्येताओं (छात्रों को पढ़ाने वाले शोध छात्र) का दो दिवसीय प्रशिक्षण 24-25 नवंबर को होगा। स्किल्स फॉर एक्सेलिंग एज ए प्रोफेशनल इन हायर एजूकेशन विषय पर एलडी गेस्ट हाउस के समिति कक्ष में चलने वाले प्रशिक्षण में अध्येताओं को अलग-अलग नौ सत्रों में योजना के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक और बीएचयू शिक्षा संकाय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे से होगा। पर्यावरण और धारणीय विकास संस्थान के निदेशक प्रो. एएस. रघुवंशी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।