फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों और जाम से निजात की गुहार

Sun, 28 May 2017 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय दफ्तर में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के विकास और समस्याओं के समाधान पर मंथन किया। वह पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों के तहत आने वाले 16 मंडल अध्यक्षों और विधायकों से रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने वालों ने उखड़ी, खोद कर छोड़ी गई सड़कों, जाम, अतिक्रमण और सड़कों-गलियों में बहने वाले सीवर की शिकायत की। सीएम ने पार्टी नेताओं से कहा कि अफसरों से मैंने बात की है। थोड़ा समय जरूर लगेगा लेकिन ये परेशानियां जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन



सीएम सुबह 10:15 बजे संसदीय दफ्तर पहुंचे। अतिथि कक्ष में मुख्यमंत्री ने करीब पचास मिनट तक एक-एक मंडल अध्यक्ष से शहर की समस्याओं पर बातचीत की। उन्हें बताया गया कि असि और वरुणा नदियों के बीच कई नाले खुले हैं। बारिश होती है तो गंदा पानी सड़कों से लेकर गलियों तक फैल जाता है। नाले चोक हो जाते हैं। सीवर ओवरफ्लो होने लगता है। कुछ नेताओं ने यह भी बताया कि दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान के लिए आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगों को घाट तक जाने के लिए स्वचालित ई-रिक्शा तक नहीं है। ह्वील चेयर की सुविधा फ्री मिलनी चाहिए।


इस दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, विधायक रवींद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सह प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन महामंत्री रत्नाकर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि उपस्थित थे। इनके अलावा सारनाथ के मंडल अध्यक्ष अवधेश राय, राजर्षि मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार, धूपचंडी मंडल के अध्यक्ष सिद्धिनाथ शर्मा, छावनी मंडल के राधेश्याम गुप्ता, कैंट मंडल सौरभ सिंह मुन्ना, महामना मंडल के राज कुमार साहू, रविदास मंडल के अध्यक्ष दीपक राय, काशी विश्वनाथ मंडल के नरेंद्र नाथ पांडेय, मध्यमेश्वर म़ंडल के अमित सिंह, दीन दयाल उपाध्याय मंडल के दिनेश सिंह दीनू और रामनगर मंडल के राजेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें