वाराणसी जिले के रामकटोरा के होटल एसवी ग्रैंड की तीसरी मंजिल के एक कमरे से एक युवती नीचे जमीन पर जा गिरी। सिर, रीढ़ की हड्डी और कमर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवती की हालत नाजुक बताई है। युवती के साथ कमरे में ठहरा उसका दोस्त चेतगंज थाने की पुलिस की हिरासत में है।
दोस्त के साथ होटल में रुकी थी युवती
छलांग लगाने से पहले युवती का विवाद उसके दोस्त से मोबाइल फोन पर बातचीत को लेकर हुआ था। बांदा की प्रियंका कुमारी (22) झारखंड के धनबाद के बबेरू में परिजनों के साथ रहती है। धनबाद के ही इमामबाड़ा भट्ट मोहल्ले का फुरकान (23) है। प्रियंका और फुरकान गत 13 दिसंबर को होटल एसवी ग्रैंड में तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 309 में आकर ठहरे। फुरकान ने बताया कि ट्रेन का टिकट कंफर्म न होने की बात कहकर दोनों कमरे की बुकिंग बढ़ाते रहे।