फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime News: पत्नी संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ा तो तड़पा-तड़पाकर मारा, पहले शराब पिलाई फिर चाकू से काट डाला

Thu, 19 Dec 2024 06:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ अन्य व्यक्ति को आपत्तिजनक हाल में देखा तो पहले दोनों को समाझाने की कोशिश की। बावजूद इसके दोनों मिलते रहे। इस बात से नाराज शख्स ने दूसरे व्यक्ति की चाकू से वार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के वंशीपुर नहर में 16 दिसंबर को देवराजपुर निवासी युवक मुन्ना के शव मिलने के मामले में एसपी आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। बताया कि मुन्ना यादव की हत्या गांव के ही राकेश यादव ने किया है। उसने पूछताछ में बताया कि मुन्ना को अपने पत्नी के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा था। दोनों को भविष्य में ऐसा न करने को लेकर समझाया पर वे नहीं समझे और बार-बार मिलते रहे। जिस पर योजना के तहत मुन्ना को बुलाकर पहले शराब पिलाई फिर चाकू से वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गिरफ्तार राकेश यादव ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मृतक मुन्ना यादव को करीब एक महीने पहले आधी रात को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था। उसके बाद अपनी पत्नी व मुन्ना यादव को कई बार समझाया था। साथ ही अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ दिन ठीक रहा लेकिन, बाद में किसी न किसी बहाने मुन्ना यादव और उसकी पत्नी के बीच संबंध बनाने की जानकारी मिल रही थी। पत्नी व मुन्ना की इस कृत्य से समाज में परिवार की बदनामी हो रही थी। ऐसे में मुन्ना को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Trending Videos

बेटी के जन्म पर पार्टी के बहाने बनाई हत्या की योजना

कुछ दिन पूर्व मुन्ना यादव की पत्नी पूजा को चहनियां के एक अस्पताल में लड़की पैदा हुई। इधर, राकेश ने मुन्ना को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली थी। सही अवसर पाकर राकेश ने मुन्ना से मिलकर बातचीत कर उसे पिता बनने की बधाई देते हुए सारे मामले खत्म करने की बात कही। बेटी के जन्म पर पार्टी करने के बहाने 16 दिसंबर को अपनी दुकान पर बुलाया। इधर, उसके आने से पहले ही अलीनगर तिराहा सकलडीहा से एक तेज धार वाला चाकू खरीदकर अपनी बाइक की डिग्गी में रख लिया। 
विज्ञापन

मौत की पुष्टि होने तक करता रहा चाकू से वार

शाम करीब 6 बजे मुन्ना यादव उसकी दुकान पर पहुंचा। कुछ देर बाद राकेश अपनी दुकान बंद करके मुन्ना के साथ शराब ठेके पर गया। जहां से दोनों अंग्रेजी शराब व गिलास आदि लेकर बंशीपुर नहर पुलिया पर गए। मुन्ना यादव के पैग में ज्यादा शराब और अपने पैग में नाम मात्र का शराब डालकर पीता रहा। इसके बाद डिग्गी से धारदार चाकू निकालकर नशे में धुत्त मुन्ना के पेट में कई बार चाकू घोंपा और गले पर भी कई वार किए। ज्यादा जोर लगाने से चाकू की मुठिया टूट गई। मौत की पुष्टि के बाद राकेश मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें