वाराणसी। जल निगम के एक्सईएन और जेई के बीच जमकर गाली गलौज हुई। सिगरा स्थित जल निगम के मैकेनिकल विंग में जेई और एक्सईएन के बीच कहासुनी हुई। घटना बढ़ने पर पुलिस पहुंची, लेकिन मामला विभागीय होने का कारण पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में जल निगम के मुख्य अभियंता एके पुरवार के पास मामला पहुंचा। जहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
मुख्य अभियंता ने कहा कि एक परिवार का मामला है। आपस में कहासुनी हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक्सईएन ने जेई के खिलाफ गोपनीय पत्र जारी किया था। जो जेई के हाथ लग गया था। इससे नाराज जेई दो तीन ठेकेदारों को लेकर एक्सईएन के कार्यालय पहुंचे और वहां कहासुनी शुरू कर दी। उधर डिप्लोमा इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने जेई अभिषेक दुबे का बचाव करते हुए एक्सईएन गौरव प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग मुख्य अभियंता से की है। इस संबंध में उन्हें पत्र भेजा है। हालांकि मुख्य अभियंता ने किसी प्रकार के पत्र प्राप्त होने से इनकार किया है। इसके पहले भी सारनाथ में जल निगम के कार्यालय में मारपीट की घटना हो चुकी है।