फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, सुबह पंखे से लटकती मिली विवाहिता; दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Sat, 13 Jun 2026 08:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News: जिले के मनियर क्षेत्र के पूरवा तालुका मैढ़ी गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर में पंखे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। 13 वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद महिला दो बच्चों की मां थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विवाहिता की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के कोतवाली क्षेत्र के पूरवा तालुका मैढ़ी गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

विज्ञापन


पूरवा तालुका मैढ़ी गांव निवासी श्याम सुंदर अपनी पत्नी पुष्पा देवी (33) और दो बच्चों के साथ रहते थे। शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य किसी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार विवाद के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।

शनिवार की सुबह जब श्याम सुंदर की नींद खुली तो उन्होंने पत्नी को कमरे में नहीं देखा। तलाश करते हुए जब वह दूसरे कमरे में पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। पुष्पा देवी का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए
परिजनों ने आनन-फानन में महिला को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

13 साल का वैवाहिक जीवन, पीछे छूट गए दो मासूम बच्चे
ग्रामीणों के अनुसार पुष्पा देवी और श्याम सुंदर की शादी लगभग 13 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि परिजन भी गहरे सदमे में हैं। घटना की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें