फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा में डबल मर्डर पर जताई नाराजगी, कहा-पुलिस को चुनौती बर्दाश्त नहीं   

Sun, 30 Aug 2020 01:01 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में शनिवार की रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान एक दिन पहले चौकाघाट के डबल मर्डर पर नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक कहा कि पुलिस के इकबाल को चुनौती देने वाले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वारदात का जल्द और सही तरीके से खुलासा कर बदमाशों को कड़ी सजा दिलाई जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हाल की चेन और मंगलसूत्र छीनने की घटनाओं पर नाराजगी जताई। कहा कि अक्षम साबित हो रहे थानेदारों को हटाने में देरी न करें। बीट आरक्षी सही तरीके से अपनी भूमिका का निर्वहन करें और फुट पेट्रोलिंग पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। चौकी इंचार्ज, थानेदार और सीओ ही नहीं, बल्कि एडिशनल एसपी, एसएसपी, आईजी और एडीजी भी फुट पेट्रोलिंग करें।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में पुलिस के कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि इस दौर में हमें स्वयं भी बचना है और दूसरे को भी बचाना है। पुलिस अब कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे। जनता और जनप्रतिनिधि से अच्छा बर्ताव करें। किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
विज्ञापन


किसी के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं होगा। टॉप टेन अपराधियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। सभी अपराधी जेल में नजर आएं। अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर उन्हें जब्त कराएं और अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएं।

आगामी त्योहारों को देखते हुए सोशल मीडिया पर पुलिस नजर रखे। कोई अफवाह न फैलाने पाए। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहे। जनसमस्याओं का समाधान शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर भी मुख्यमंत्री ने जोर दिया। कहा कि सभी संवेदनशील जगह और चौराहों पर सीसी कैमरे लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें