फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डिस्कॉम प्रशासन की कार्रवाई: ठीक से नहीं किया काम, एसडीओ को चेतावनी; जेई को दी चार्टशीट

Sat, 04 May 2024 01:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सही ढंग से काम न करने पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने सेवापुरी उपकेंद्र के जेई को नोटिस और एसडीओ को चेतावनी दी है। डिस्कॉम प्रशासन के इस कार्रवाई से खलबली मची है। 
विज्ञापन
सारनाथ के शक्तिपीठ उपकेंद्र का निरीक्षण करते पूर्वांचल डिस्कॉम निदेशक शंभू कुमार। - फोटो : बिजली विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओवरलोड फीडरों के लोड ट्रांसफर में देरी और राजस्व वसूली में पिछड़ने पर डिस्कॉम प्रशासन ने कार्रवाई की है। मामले में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने सेवापुरी उपकेंद्र के जेई को कारण बताओ नोटिस और एसडीओ को चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


निदेशक कार्मिक और प्रशासन आरके जैन ने बताया कि गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त बिजनेस प्लान में सेवापुरी उपकेंद्र का सकलपुर फीडर पिछली गर्मियों में 255 एंपीयर पहुंच गया था। 

इस बार सकलपुर फीडर का 35 एंपीयर लोड लालपुर फीडर पर ट्रांसफर किया जा चुका है। बिजनेस प्लान में 33 केवीए उपकेंद्र बरनी नहवानी फीडर पर 25 एंपीयर लोड ट्रांसफर, बरनी के नहवानीपुर फीडर से निकलने वाली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाना था। इसके अलावा आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता में बढ़ोतरी की जानी थी। यह काम अब तक नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


बिजली निगम ने ओवरलोड फीडरों के लोड बांटने में देरी करने पर सेवापुरी उपकेंद्र के अवर अभियंता रामबाबू को चार्जशीट देने के साथ उपखंड अधिकारी राहुल को चेतावनी पत्र दिया है। अधिकारियों के मुताबिक 27 संविदाकर्मी होने के बावजूद उपकेंद्र का राजस्व वसूली में लगातार पिछड़ना चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें