फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जलकल के दिव्यांग सफाईकर्मी की हत्या, खंडहर में मिला शव; सिर और चेहरे पर चोट के निशान

Wed, 13 Aug 2025 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सफाईकर्मी की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर चेतगंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
दिव्यांग रजत की माैत के बाद बिलखती घर की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime News: जलकल के सीवर सफाईकर्मी रजत कुमार (23) की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। बीती रात 9 बजे रजत का शव चेतगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश टॉकिज के खंडहर से मिला। रजत के सिर और चेहरे, शरीर के अन्य हिस्से पर चोट और खून जमा था। सोमवार शाम 7 बजे से ही वह घर से लापता था। एसीपी चेतगंज और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की है। 

विज्ञापन


लहुराबीर के मलिन बस्ती निवासी मुन्ना का बेटा रजत सफाईकर्मी था। परिवार के अन्य सदस्य भी सफाई कर्मी हैं। सोमवार शाम सात बजे वह घर से बाहर निकला। अकसर वह रात में घर नहीं लौटता था और परिजन भी खोजबीन नहीं करते थे। 

दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हुए और खोजबीन शुरू की। मोहल्ले के सुजीत ने रजत के बड़े भाई राजा को सूचना दी कि खंडहर में रजत का शव पड़ा है। इस पर भाई राजा और अन्य परिजन पहुंचे और शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चेतगंज पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची। रजत के शरीर और चेहरे पर खून के धब्बे और चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि रजत की हत्या की गई है। चेतगंज पुलिस ने आशंका जताई कि शराब पीने को लेकर मारपीट में किसी वजनी वस्तु से रजत के सिर पर वार किया गया होगा। 

एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। रजत के मोबाइल की सीडीआर और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। 

दिव्यांग था रजत : रजत दाहिने पैर से दिव्यांग था। अकसर वह शाम को घर आता फिर घूमने निकल जाता था। शराब पीने का आदि था। शराब पीने को लेकर ही विवाद की बात सामने आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें