एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल बुधवार की दोपहर दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे। एयर इंडिया की नई दिल्ली विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे महानिदेशक का एनडीआरएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल बुधवार की दोपहर दो दिवसीय काशी दौरे पर पहुंचे। एयर इंडिया की नई दिल्ली विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे महानिदेशक का एनडीआरएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट से महानिदेशक सीधे चौकाघाट सांस्कृतिक संकुल स्थित एनडीआरएफ मुख्यालय पहुंचे और बटालियन के संसाधनों का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान शाम में नमो घाट, राजघाट से होते हुए दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे महानिदेशक गंगा आरती में शामिल हुए। दशाश्वमेध घाट स्थित बटालियन के संसाधनों और कार्यों के बारे में कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा से जानकारी ली। कुछ बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया।
एनडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को चंदौली के साहूपुरी कैंप का दौरा करेंगे। इस दौरान बटालियन के कार्यों की समीक्षा और अधिकारियों, जवानों से रूबरू होंगे। कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के अनुसार महानिदेशक का दौरे का उद्देश्य एनडीआरएफ वाराणसी की आपदाओं को लेकर तैयारी का जायजा लेना और जवानों में नई उर्जा और उत्साह का संचार करना है।