फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईएमओ के विश्राम कक्ष में कैमरा लगाने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) के विश्राम कक्ष में महिला का शव मिलने के मामले में बृहस्पतिवार को जेडी स्वास्थ्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को एमबीएस के ईएमओ के विश्राम कक्ष में कस्बा निवासी 50 वर्षीय बदरूनिशा ने फंदे पर लटकता हुआ शव मिला था। जेडी को देखते ही स्वास्थ्यकर्मियों में घबरा गए। जेडी स्वास्थ्य घटनास्थल पर गए, जहां महिला का शव फंदे से लटकता मिला था।
इसके अलावा वह विभिन्न पहलुओं की जांच की। सीएमएस डॉ.आरआर मौर्या बातचीत की। उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली। जिस समय महिला बदरूनिशा का विश्राम कक्ष में फंदे से लटकता शव मिला था, उस समय ईएमओ डॉ. जेपी सरोज इमरजेंसी में मरीज देख रहे थे।
विज्ञापन

जेडी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए।
इसके अलावा परिसर के अन्य हिस्से में भी कैमरा लगाए जाए। जर्जर आवास की मरम्मत कराई जाए। नए आवास का भी निर्माण कराया जाए। इस मौके पर फार्मासिस्ट प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें