फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के संसदीय क्षेत्र से चीन के खिलाफ कूटनीतिक लड़ाई का शंखनाद

Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीटीआई) के चेयरमैन और महाभारत धारावाहिक के धर्मराज युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने कहा कि पीएम के  संसदीय क्षेत्र काशी से चीन के खिलाफ कूटनीतिक लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


वे बतौर मुख्य अतिथि बुधवार को चंदुआ छित्तूपुर स्थित भारत माता मंदिर स्वदेशी जागरण मंच की ओर से ‘स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा’ पर सवार होकर रवाना किया। इसके पूर्व उन्होंने बैनर पर हस्ताक्षर के बाद चीनी सामान के प्रतीक रूपी रावण का पुतला दहन किया। 

मंच से चौहान ने चीन और पाकिस्तान की तुलना महाभारत के शकुनि और दुर्योधन से की। इन्हें मारने के लिए धर्मराज को आगे आना पड़ता है। हमारे धर्मराज दिल्ली के सिंहासन पर आसीन हो चुके हैं।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी इनका इलाज करेंगे। एफटीटीआई की नियुक्ति पर मचे बवाल पर कहा कि कुछ वामपंथी और कांग्रेस विचारधारा के लोग थे। जो 413 से 44 पर आ गए उनको तकलीफ तो होगी ही।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली की प्रशंसा के साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की स्थिति भीख मांगने लायक नहीं है। दुख इस बात का है कि राष्ट्रीयता की भावना जगानी पड़ रही है। राष्ट्रीयता का ऋण आखिर कब हम उतारेंगे। 

विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड मेजर जनरल एसपी सिन्हा ने कहा कि इस देश में जब तक जयचंद रूपी पार्टियां रहेंगी तब तक चीन और पाकिस्तान जैसे देश हमारे ऊपर हावी रहेंगे।

जिस प्रकार अंग्रेज व्यापारी बनकर यहां आए और मालिक बन बैठे। उसी प्रकार चीन अपने सामान बेचकर यहां से हजारों करोड़ों डालर इस देश से ले जा रहा है।
विज्ञापन

90 दिनों में 2000 गांवों में जाएगी रथयात्रा

स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 90 दिनों की यह रथयात्रा 28 जिलों के 2000 गांवों में जाएगी। 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बलिया में इस यात्रा का समापन होगा।

वाराणसी के अलावा यात्रा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी, फैजाबाद, बस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर होते हुए बलिया जाएगा। इन जिलों के आस पास के जिलों में भी रथ यात्रा जाएगी। 

टोल फ्री नंबर 18001201808 से लें जानकारी
राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत चीन के सामान का बहिष्कार करने और देशी उत्पादों को अपनाने के लिए रथयात्रा लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान लोगों को चीन के बने उत्पादों के फायदे नुकसान बताए जाएंगे।

साथ ही अभियान का हिस्सा बनाने के लिए एक टोल फ्री नंबर 18001201808 पर मिस्ड का करने के लिए अपील करेगी। साथ ही कुछ पंफलेट भी बांटे जाएंगे। यही नहीं पूरे कार्यक्रम को पुस्तक के रूप में ढाला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें