फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी प्रकरण में डीआईओएस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की शुचिता भंग करने के प्रयास के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जिलाधिकारी की संस्तुति पर शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण में संलिप्त सभी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को हुई थी। इस दौरान परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास किया गया था। अमर उजाला ने इस परीक्षा में नकल माफिया की संलिप्तता उजागर किया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद पुलिस ने 51 लाख रुपये से अधिक के चेक, नगद बरामदी के साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने वाले लोगों में वेद प्रकाश यादव, सूर्यप्रकाश यादव, देवेंद्र यादव, सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय, धर्मेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र उर्फ बब्लू्, कमलेश कुमार, तारा सिंह पटेल, प्रशांत राय, इंद्रेश यादव, हरेंद्र यादव, अरविनंद कुमार यादव, नीरज कुमार सक्सेना, रविंद्र यादव, सारिक जावेद, जितेंद्र सिंह, अर्शी पत्नी सारिक जावेद, साजिदा पत्नी जफर खान, नाजिया पत्नी मुकर्रम अली, जफर खान व अरविंद गुप्ता शामिल हैं। इनमें एक डीआईओएस कार्यालय का लिपिक के साथ विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक व कर्मचारी शामिल पाए गए थे। इसके अलावा आठ आरोपी मुकेश राय, सुनील कुमार यादव, तुषार सिंह, धीरज राय, धर्मेंद्र, अनंत कुमार, सिकंदर यादव व जगजीवन फरार घोषित किए गए थे।
जिलाधिकारी ने इस मामले में डीआईओएस डॉ. बीके शर्मा के निलंबन की संस्तुति कर शासन को भेजी थी। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बीके शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली थी लेकिन सभी की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई है। वहीं विवेचक सीओ लालगंज ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तों की रिमांड मांगी थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकृत कर लिया है और सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को 14 की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। ऐसे में पुलिस अब इन अभियुक्तों को जेल से लाकर कड़ाई से पूछताछ करेगी जिसमें गैंग के कुछ और लोगों के नामों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें