फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादियों का मुखिया है पाकिस्तानः दिनेश शर्मा

Tue, 03 Jul 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दिनेश शर्मा
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार को पहुंचे सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अफगानिस्तान में आतंकी हमले में सिखों और हिंदूओ को निशाना बनाये जाने के सवाल पर कहा कि आतंकियों का मुखिया पाकिस्तान है।
विज्ञापन


पाकिस्तान जब अपनी नापाक हरकतें भारत में नहीं कर पा रहा है इसलिए वो अन्य देशों में निहत्थे और निरीह लोगों पर आतंकी हमला कर रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्यवाही की है उससे परेशान होकर पाकिस्तान आतंकियों के माध्यम से अन्य देशों में इस तरह की हरकत कर रहा है। पाकिस्तान को उसके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

हमने म्यांमार और पाकिस्तान में घुस कर आंतकियों को करारा जवाब दिया है। आतंकियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही चल रही है और सरकार आतंकवाद का मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री गाजीपुर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें