नसीरुद्दीन शाह (फाइल फोटो)
नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए 'निरहुआ' ने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए, उन्हें हिंदुस्तान में रहने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान चाहता है कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री न बने, ऐसे लोग ही पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे हैं।
मेरा सवाल है कि आपको देश से क्या चाहिए? देश ने आपको शोहरत दी है और क्या चाहिए। बता दें कि फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने ट्वीट कर 600 सेलिब्रिटी से अपील की है कि वे भाजापा को वोट न दें।
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर कहा कि राहुल गांधी को दो जगहों से नहीं बल्कि पांच स्थानों से चुनाव लड़ें। राहुल गांधी का जुड़ाव इटली से है, तो वह वहां से भी नामांकन कर सकते हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा कि मैं जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगा तो सेना में यादव रेजिमेंट बनाए जाने की बात रखूंगा।
अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कहा कि आजमगढ़ की जनता से पूछिए कि मुलायम सिंह यादव जीतते तो हैं लेकिन अपने संसदीय क्षेत्र में जाते कितनी बार हैं। जनता से मिलना तो दूर की बात है, आजमगढ़ में तो मुलायम सिंह अपने जीत का प्रमाणपत्र तक लेने नहीं गए थे। वहीं, नामांकन पर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने डिंपल यादव को शुभकामनाएं दी हैं।