फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के 50 एसिड अटैक पीड़ितों की जिंदगी में शाहरुख खान ने भरी खुशियां, ये है मामला

Sat, 06 Apr 2019 04:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शाहरुख खान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान अपने अभिनय के लिए तो प्रसिद्ध हैं ही, लेकिन काशी में शाहरुख खान को लेकर इन दिनों एक अलग ही चर्चा है। शाहरुख खान ने 50 एसिड अटैक पीड़ितों की जिंदगी में खुशियां भरने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने बनारस में 50 एसिड अटैक पीड़ितों की सर्जरी में मदद की है। इसके लिए मीर फाउंडेशन के जरिए जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक माह का प्लास्टिक सर्जरी कैंप आयोजित किया गया। 

विज्ञापन

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुरू की गई पहल 'टुगेदर ट्रांसफॉर्मड' के माध्यम से डॉ. सुबोध सिंह की देखरेख में 50 बर्न और एसिड अटैक पीड़ितों की दशा में सुधार के लिए पूरे मार्च भर सर्जरी की गई।

पिछले साल शाहरुख खान को डेविस में आयोजित वर्ल्ड इकोनामिक फोरम 2018 में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के प्रति उनके इस तरह के कार्यों के लिए क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। मीर फाउंडेशन के साथ शाहरुख खान पिछले तीन सालों से जुड़े हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें