दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का रोड शो अदरी, मझवारा, कोइरियापार होते हुए घोसी पहुंचेगा। जहां पर आयोजित जनसभा को भी निरहुआ संबोधित करेंगे। रोड शो के दौरान निरहुआ की एक झलक पाने और सेल्फी लेने वालों की होड़ मची रही।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर एमएलसी यशवंत सिंह, भाजपा नेता अशोक सिंह, गणेश सिंह, बजरंगी सिंह, अखिलेश तिवारी,नीरज शाही आदि मौजूद रहे।