फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर जहर उगल रहे हैं केंद्रीय मंत्री : डिंपल यादव

Sun, 26 Feb 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
dimple yadav in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने आज पूर्वांचल के पहले दौरे में सपा उम्मीदवारों के जीत के रुप में मुंह दिखाई मांगा।  उन्होंने कहा कि सपा उम्मीदवारों को जिताकर भैया को मजबूत  बनाएं। कहा कि विपक्षी दलों की खिसियाहट बढ़ गई है । उनकी भाषा बदल गई है।  केंद्रीय मंत्री मंच पर जहर उगल रहे हैं।  धर्म और जाति की बात कर रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में हमारे कार्यकर्ता उत्साहित थे, इसे भाजपा ने बदसलूकी बता दिया।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध में 22 नंबर पर है।  डिंपल को देख कार्यकर्ता उत्साहित हो गए और पेड़ पर चढ़ गए।  डिंपल ने उन्हें उतरने के लिए कहा।  यूपी 100 की व्यवस्‍था किसी भी भाजपा शासित राज्य में नहीं है।  अखिलेश भैया ने इसे कर दिखाया है।  केंद्रीय मंत्री जब बोलते हैं, जहर उगलते हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आने वाले समय में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देगी। कन्याधन देगी। महिलाओं के लिए आयु सीमा खत्म करेंगे।  गर्भवती महिलाओं को राशन पहुंचाने का कार्य समाजवादी पार्टी करेगी। हर गरीब महिलाओं को प्रेशर कूकर देंगे।

उन्होंने कहा कि चूल्हा गरीब महिलाओं के घर में पहुंचे या न पहुंचे हम कूकर पहुचाएंगे।  रोडवेड बसों में महिलाओं का किराया आधा करेंगे।  बिजली में मतभेद का आरोप लगा दिया गया। बिजली को भी हिंदू-मुसलमान बना दिया गया।  काशी के सांसद ने अभी तक गंगा जी की कसम नहीं खाई है।  आपको यह तय करना है कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है। 
विज्ञापन



डिंपल ने कहा कि पीएम के डाउन-डाउन के बयान और बिजली को धर्म के आधार पर बांटने पर बहुत दुख हुआ।  उन्होंने कहा कि अच्छे दिन वाली सरकार ने जनता को दुख देने का काम किया है। अखिलेश भैया ने हर नागरिक की मदद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी बुआ चौथी बार राखी बधवाने के लिए खड़ी हैं, इसलिए उनसे दूर रहें।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने चूरन छाप नोट छापा जिसमें हाथी और कमल है।  इसलिए सोच समझकर वोट दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें