मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में पार्टी का खाता खुलवाने के लिए धुंआधार रैलियां कर रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज फिर सपा और बसपा को निशाने पर लिया। अमित शाह ने कहा कि एक साल से घूम कर यहां आया हूं।
कहा कि भाजपा की सुनामी चल रही है। 15 साल से सपा, बसपा और बुआ भतीजे के खेल से प्रदेश परेशान है। सपा कांग्रेस का गठबंधन भ्रष्टाचार में डूबे परिवारों का गठबंधन है।
कहा कि राहुल बाबा पंचर साइकल को धक्का लगा रहे हैं। अखिलेश कह रहे हैं कि मैं सुधर गया हूं। सपा में आजम हैं और बसपा में मुख्तार हैं। दावा किया कि भाजपा में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है। मोदी ने सीएम को हर साल एक लाख करोड़ रूपये दिए।
चाचा भतीजे और सपा के गुंडे खा गए। शाह ने कहा कि राहुल बाबा के परिवार ने 60 साल शासन किया लेकिन क्या विकास कार्य किया। मोदी ने दो करोड़ से अधिक माताओं के घर में गैस का चूल्हा पहुचाया है । कहा कि मोदी ने 93 योजनाएं भेजी लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिला।
यूपी का ट्रांसफार्मर जल गया है। भाजपा की सरकार बनाओ 5 साल में नम्बर वन का राज्य बना देंगे। देश की जनता को मालूम है कि मन की बात से दलित, गरीब, किसान की बात निकली है।
राहुल बाबा केआंख पर इटैलियन चश्मा लगा है। कांग्रेस के शासन ने पाकिस्तान गोलीबारी की शुरुआत और खत्म होती थी। भाजपा शासन में पाकिस्तान गोली चलाता है तो भारत गोला चलाता है।