फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का अलग अंदाज: साइकिल रैली लेकर मलदहिया के लिए रवाना, देखते रह गए सब

Sun, 11 Dec 2022 08:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होटल रमाडा प्लाजा से साइकिल रैली लेकर मलदहिया के लिए रवाना हुए तो सब लोग देखते रह गए। उनके साथ पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
वाराणसी में दिखा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का अलग अंदाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया वाराणसी दौरे पर हैं। रविवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री का अलग ही अंदाज देखने को मिला।  स्वास्थ्य मंत्री 

विज्ञापन

होटल रमाडा प्लाजा से साइकिल रैली लेकर मलदहिया के लिए रवाना हुए तो सब लोग देखते रह गए। उनके साथ पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष हँसराज विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और अपने को स्वस्थ्य व फिट रखना है। कहा कि अगर कुछ दूर तक जाना हो तो इससे बेहतर साधन कुछ नहीं हो सकता। 

शनिवार को विश्व यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के अवसर पर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो देश को स्वस्थ बनाना आवश्यक है।

दुनिया कर रही भारत का अनुसरण

स्वस्थ समाज ही समृद्ध देश का निर्माण कर सकता है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  ने जोर देते हुए कहा कि दुनिया हमको सलाह दे अब वह समय चला गया है। आज भारत दुनिया को सलाह दे रहा है और दुनिया भारत का अनुसरण कर रही है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दावोस की एक बैठक में जब बिल गेट्स से मेरी मुलाकात हुई तो उन्होंने भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना की। कोविड जैसे संकटकाल में हमारे स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन ईमानदारी से किया। स्वास्थ्य सेवाओं को आम आदमी तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, आयुष डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के अलावा उत्तराखंड, झारखंड, सिक्किम, मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व अधिकारी रहे।

स्वास्थ्य को विकास से जोड़कर शुरू हुआ काम

विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें