फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में भीषण हादसा: बिजली के पोल से टकराते ही डीजल टैंकर में विस्फोट, तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

Tue, 04 Aug 2026 09:29 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ। गोरखपुर से डीजल लेकर जा रहा टैंकर बिजली के पोल से टकराया, जिसके बाद ट्रांसफार्मर भी गिर गया। टैंकर में विस्फोट हो गया, जिससे तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
आग में जलकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार रात करीब 10.30 बजे एक तेल से भरा टैंकर ट्रांसफॉर्मर लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। टैंकर पलटते ही तेज धमाके के साथ उसमें भीषण आग लग गई।

आग इतनी भयावह थी कि चालक रामू यादव, खलासी पतिराज प्रसाद और प्रदीप कुमार जिंदा जल गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं और आग पर किसी तरह काबू पाया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (26) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर स्थित श्रेया फिलिंग स्टेशन पर कार्यरत था। वह सोमवार को बस से तेल लेने के लिए देवरिया जनपद के बैतालपुर डिपो गया था।

वहां से वह टैंकर में डीजल/पेट्रोल भरवाकर महाराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी रामू यादव (20) और चौतरवा गांव निवासी पतिराज प्रसाद (25) के साथ टैंकर में बैठकर आजमगढ़ के श्रेया फिलिंग स्टेशन अंडाखोर आ रहा था।

रात करीब 10.30 बजे जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर मिर्जापुर मालटारी पावर हाउस के पास पहुंचा ही था कि चालक रामू को झपकी आ गई। टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर बिजली के खंभे से जा टकराया।

विज्ञापन




इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: सब्जियों की आड़ में गांजा तस्करी, प्रयागराज जा रही 50 किलो की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर पलट गया, जिससे प्रदीप कुमार, चालक रामू यादव व खलासी पतिराज प्रसाद टैंकर से निकल नहीं सके। वहीं, खंभे में लगा ट्रांसफॉर्मर भी नीचे गिर गया। बिजली के संपर्क में आने के बाद तेज धमाके के साथ टैंकर आग का गोला बन गया।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तो आग ने विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन सुबह करीब 9.30 बजे तक आग पूरी तरह बुझ सकी।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार आदर्श सिंह, हल्का लेखपाल समरजीत यादव सहित सीओ सगड़ी, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह तथा जीयनपुर कोतवाली और बिलरियागंज की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद 30 गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

देवरिया से पेट्रोल लेकर आजमगढ़ आ रहा टैंकर जीयनपुर में एक बिजली के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। -चिराग जैन, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें