फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः धर्मांतरण मामले में थानेदार लाइनहाजिर, महिलाओं का बयान दर्ज

Thu, 13 Sep 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सुर्खियों में है। अब इस मामले में कार्रवाई भी तेज हो गई है। एसपी ने जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार को लाइनहाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


इससे पहले जौनपुर एसीजेएम पंचम ने चंगाई प्रार्थना सभा के संचालक और पादरियों सहित 271 लोगों पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश चंदवक थाने की पुलिस को दिया था।

चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने चंदवक के थानेदार शशिचंद चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया। मामले की विवेचना केराकत कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बुधवार को भूलनडीह गांव पहुंचे और चर्च पर मौजूद महिलाओं का बयान दर्ज किया। भूलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर सप्ताह में दो दिन रविवार और मंगलवार को प्रार्थना सभा होती है। आरोप है कि प्रार्थना सभा में शामिल लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। 

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चर्च के पादरी दुर्गा यादव जितेंद्र राम व किरत राम सहित  271 पर  मुकदमा दर्ज  किया है। जिसकी विवेचना केराकत के कोतवाल शशि भूषण राय को सौंप दी गई है। विवेचक ने बुधवार को भूलनडीह गांव में स्थित चर्च पर पहुंच कर यहां मौजूद महिला प्रेमिका सिंह, पूजा यादव, पोल्हवान यादव  से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें