फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: जेवरात हड़पने में नाकाम सगे भाई ने बहन से किया रेप का प्रयास

Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाह के लिए रखे हुए जेवर और 12 लाख रुपये हड़पने का विरोध करने पर सगे भाई ने बहन से दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर लोग भाग कर आए तो बहन को छोड़ कर भाग निकला। घटना छह सितंबर को वाराणसी में घटी है।  प्रकरण को लेकर बहन की तहरीर पर भाई और अज्ञात कार चालक के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

गाजीपुर जिले की युवती अपनी मां की मौत के बाद सिगरा क्षेत्र की शास्त्री नगर कॉलोनी में भाई के साथ रहती थी। युवती का आरोप है कि उसके विवाह के लिए रखे गए आठ लाख रुपये के जेवर 12 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट का कागज भाई ने अपने पास रख लिया। युवती जब भी अपने भाई से जेवर और कागज मांगती थी तो वह टालमटोल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के अनुसार छह सितंबर को  वह कचहरी जा रही थी तो पीछे से आए भाई ने उसे बातचीत के बहाने कार में बैठाया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवती का भाई कार लेकर चौकाघाट पुल की ओर ले गया और उसे उतार कर भाग निकला। घटना के संबंध में युवती ने इंस्पेक्टर कैंट को तहरीर देकर अपने भाई और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें