फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस आज: सोना-चांदी या प्रॉपर्टी, राशि के अनुसार खरीदें ये चीजें, बनी रहेगी महालक्ष्मी की कृपा

Sat, 22 Oct 2022 10:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

धनतेरस पर राशिवार खरीदारी कर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। खरीदारी करने के लिए शाम को 4.33 से लेकर 5.06 बजे तक खरीदना बेहतर रहेगा। इसमें मीन लग्न है और मीन का स्वामी गुरु स्व राशि है। जिस कारण जीवन में उन्नति होगी।
 
विज्ञापन
धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के दिन झाड़ू, पीतल के बर्तन, गोमती चक्र एवं धनिया खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में राशिवार खरीदारी कर महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार द्वादश राशियों के लिए खरीदारी..
विज्ञापन


मेष- सोने-चांदी के आभूषण, प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा।
वृषभ- चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदना बहुत ही शुभ।
मिथुन- सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी करें।
कर्क- चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश लाभप्रद। 
सिंह- सोना अथवा चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ रह सकती है।
कन्या- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से लाभ।
तुला- चांदी के आभूषण अथवा शेयर बाजार में निवेश से फायदा मिल सकता है।
वृश्चिक- प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी भी फलदायी। 
धनु- सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदना भी शुभ 
मकर- चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना चाहिए।
कुंभ- चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश भी लाभदायक।
मीन- सोने अथवा चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।
विज्ञापन

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने के टिप्स - फोटो : Istock
खरीदारी का सबसे बढ़िया मुहूर्त 
खरीदारी करने के लिए शाम को 4.33 से लेकर 5.06 बजे तक खरीदना बेहतर रहेगा। इसमें मीन लग्न है और मीन का स्वामी गुरु स्व राशि है। जिस कारण जीवन में उन्नति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें