कबीरचौरा तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को पियरी चौकी होते हुए बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 4 पहिया, 3 पहिया। पैडल रिक्शा को लहुराबीर एवं मैदागिन चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लहुराबीर चौराहा से किसी भी प्रकार के चार/तीन पहिया वाहनों को बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों मलदहिया चौराहा व काशिका तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
बेनिया तिराहे से किसी भी प्रकार के चार/ तीन पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों में से 4 पहिया प्राइवेट वाहनों को बेनिया पार्किंग में पार्क कराया जायेगा व 3 पहिया वाहन को पियरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। रामापुरा चौराहा से गौदोलिया की तरफ किसी दशा में चार/तीन पहिया वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को लक्सा एवं बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
गुरुबाग तिराहा से किसी भी प्रकार के चार/ तीन पहिया वाहनों को लक्सा होकर रामापुरा चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नीमामाई व कमच्छा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। भेलूपुर चौराहा से 4 पहिया व 3 पहिया प्रकार के वाहन को सोनारपुरा।
रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को विजया तिराहा के तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। सोनारपुरा तिराहा से किसी भी प्रकार के चार व तीन पहिया वाहनों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
रेलवे कालोनी में खड़े होंगे वाहन
भदऊ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ किसी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रेलवे कॉलोनी के मैदान में पार्क कराया जाएगा। गोलगड्डा तिराहा से किसी भी वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को चौकाघाट लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा मछोदरी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।