फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2025: तस्वीरों में देखें- काशी में श्रद्धालुओं पर खजाना लुटा रहीं मां अन्नपूर्णा, भक्तों में उत्साह

Sat, 18 Oct 2025 12:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भगवान शिव को अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णेश्वरी के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन शुरू हो गए हैं। शनिवार की भोर से ही आम भक्तों के लिए मां के दरबार का पट खुल गया। 
विज्ञापन
1 of 7
अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ को अन्न धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णेश्वरी के खजाने से छह लाख 50 हजार सिक्के और 11 बोरा लावा बांटा गया। शनिवार को 24 घंटे के इंतजार के बाद भोर में पांच बजे से जब माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन मिले तो श्रद्धालुओं के वर्ष भर का इंतजार भी पूर्ण हो गया। अन्नपूर्णा मंदिर में मां के दर्शन पूजन और खजाने के लिए डेढ़ किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही।

शनिवार को धर्म अध्यात्म की नगरी में खजाने वाली देवी मां अन्नपूर्णा का दरबार पांच दिन के लिए भक्तों के लिए खुल गया। 24 घंटे के इंतजार के बाद माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के साथ ही श्रद्धालुओं ने खजाना भी प्राप्त किया। महंत शंकर पुरी ने पांच ब्राह्मणों के आचार्यत्व में एक घंटे तक सविधि पूजन किया और भगवती अन्नपूर्णा की आरती उतारी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मां अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व माता का स्वर्णमयी शृंगार किया गया। पहली बार अंबानी परिवार की ओर से भेजी गई चुनरी और सोलह शृंगार की सामग्री से शृंगार हुआ। माता के खजाने का पूजन हुआ और मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुल गए। मां अन्नपूर्णा का कपाट खुला तो भक्त दर्शन के साथ ही माता का खजाना पाकर निहाल हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
मां अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मां अन्नपूर्णा ने दोनों हाथ से अपने भक्तों पर खजाना लुटाया। शुक्रवार की भोर पांच बजे से ही श्रद्धालु माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए थे। रात भर के इंतजार के बाद भी श्रद्धालुओं के चेहरे पर थकान का नाम तक नहीं था। भक्तों ने स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दरबार में सुख और सौभाग्य की कामना की।

भक्तों ने स्वर्णमयी अन्नपूर्णा, भूदेवी और मां लक्ष्मी के साथ रजतस्वरूप में विराजमान भगवान शिव के दर्शन किए। सूरज चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की कतार भी मंदिर की ओर लगी बैरिकेडिंग में बढ़ने लगी। गोदौलिया से बांसफाटक होते हुए ज्ञानवापी तक दर्शनार्थी कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

4 of 7
मां अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महंत शंकर पुरी ने बांटा श्रद्धालुओं को खजाना
मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि जो भी भक्त देवी के स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन के बाद इस खजाने को अपने तिजोरी में रखता है पूरे साल उस पर मां अन्नपूर्णा की कृपा होती है। उसके घर अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती है।
विज्ञापन

5 of 7
मां अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भीड़ नियंत्रण करने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन-पूजन व खजाना लेने पहुंची भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ का दबाव बढ़ने के कारण नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट रहे थे। मंदिर में लगे मेडिकल कैंप में चिकित्सकों भक्तों को दवा दी और भीड़ से बेहोश होने वाले श्रद्धालुओं को ग्लूकोज का सेवन भी करवाया गया। मंदिर के सेवादार भक्तों की सेवा में लगे हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
मां अन्नपूर्णा मंदिर - फोटो : अमर उजाला
22 अक्तूबर तक मिलेंगे मां अन्नपूर्णा के दर्शन
22 अक्तूबर तक अन्नपूर्णा मंदिर में स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा के दर्शन मिलेंगे। भक्तों को मां के दर्शन के बाद खजाने के रूप के सिक्का और धान का लावा प्रसाद स्वरूप दिया जाता है। खजाने के प्रसाद के लिए देशभर से भक्त यहां आते हैं और देवी के मंदिर पर मत्था टेकते हैं। धनतेरस से लेकर अन्नकूट यानि पांच दिनों तक भक्तों को देवी दर्शन देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मां अन्नपूर्णा दरबार - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुगम दर्शन के साथ सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान रखा गया था। मंदिर में बने कंट्रोल रूम से सभी की निगरानी की जा रही थी। व्यवस्था में प्रदीप श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, राकेश तोमर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें